सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Decades-long wait ends, Shala-Jatota road to be built at a cost of Rs 4.90 crore

Chamba News: दशकों का इंतजार खत्म, 4.90 करोड़ से बनेगी शला‑जटोता सड़क

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Decades-long wait ends, Shala-Jatota road to be built at a cost of Rs 4.90 crore
सलूणी उपमंडल के यह गांवों जुड़ेगे सड़क सुविधा से: जागरूक पाठक
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सलूणी, सिंगाधार और डियूर के बरोटी, ब्रम, जटोता, रोलका, भेलू, टप्पर और शिशल समेत नौ गांवों को आजादी के बाद अब पक्की सड़क सुविधा मिलने वाली है। 4.90 करोड़ रुपये की लागत से शला‑जटोता सड़क का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को लंबा संघर्ष झेलने वाली अव्यवस्थित मार्ग की परेशानी से राहत मिलेगी। यह सड़क करीब छह किलोमीटर लंबी होगी।
Trending Videos

आजादी के इतने वर्षों बाद इन गांवों तक सड़क पहुंचना ग्रामीणों के लिए एक लंबे समय से संजोया गया सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है। अब तक के हालात में रोजमर्रा की जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई और इलाज के लिए लोगों को कठिन रास्तों से घंटों पैदल सफर करना पड़ता था। आपात स्थिति में बीमारों को पीठ या पालकी के सहारे सड़क तक पहुंचाना बेहद कठिन और जोखिम भरा अनुभव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के बाद जहां पहले कई घंटे लगते थे, वहीं अब वही दूरी मिनटों में तय की जा सकेगी। इससे न केवल आवागमन आसान होगा बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।
ग्रामीण सुरेंद्र कुमार, चैन सिंह, राकेश कुमार, टेक चंद, बिहारी लाल, लोकेश कुमार और विजय कुमार ने इस कार्य का श्रेय लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य, पूर्व विधायक आशा कुमारी और पूर्व जिला परिषद सदस्य धर्म सिंह को दिया है और उनका आभार व्यक्त किया है। उनके अनुसार यह सड़क उनके लिए मात्र मार्ग नहीं बल्कि बेहतर भविष्य की उम्मीद भी है।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि सड़क के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है और शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed