सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Potholes on the NH were filled with soil, which washed away in the rain and reached the drains.

Chamba News: एनएच पर मिट्टी से भर दिए गड्ढे, बारिश में बहकर नालियों में पहुंची

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Potholes on the NH were filled with soil, which washed away in the rain and reached the drains.
चंबा में करियां नाले के पास से मिट्टी उठाती जेसीबी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। करियां, मुगला और हरदासपुरा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर गड्ढों को भरने के नाम पर की गई कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। नाली और नालों से निकाली गई मिट्टी को डंपिंग साइट में डालने के बजाय एनएच के गड्ढों को भर दिया गया। यह कार्य जेसीबी मशीन के माध्यम से किया गया, अब बारिश में बहकर यही मिट्टी नाली में पहुंच चुकी है।
Trending Videos

स्थानीय लोगों के अनुसार जेसीबी मशीन करियां, मुगला और हरदासपुरा क्षेत्रों में नालियों से मिट्टी निकालती रही और एनएच कर्मी उसी मिट्टी को सड़क पर फैलाकर समतल करते रहे। हालांकि हालिया बारिश के बाद यही मिट्टी पानी के साथ बहकर दोबारा नालियों में जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे न तो सड़क के गड्ढों की समस्या का समाधान हुआ और न ही नालियों की सफाई का कोई स्थायी लाभ मिला। इस पूरी प्रक्रिया में सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप भी लग रहा है।
नियमों के अनुसार नालियों से निकाली गई मिट्टी को निर्धारित डंपिंग साइट तक पहुंचाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मौके पर मौजूद किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने इस कार्यप्रणाली को रोकने की कोशिश नहीं की।
वाहन चालकों और राहगीरों ने इस कार्य को महज खानापूर्ति करार दिया है। वाहन चालक सुरेश कुमार, चैन सिंह, संजय शर्मा और रवि कुमार व राहगीर विनोद कुमार, महिंद्र सिंह, बीर सिंह राणा और गुरमीत सिंह ने बताया कि करियां नाले में जमा मिट्टी को पहले जेसीबी से निकाला गया और बाद में उसी मिट्टी को सड़क के गड्ढों में डाल दिया गया। यही स्थिति एनएच के अन्य हिस्सों में भी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों का कहना है कि आमतौर पर सड़क के गड्ढों को भरने के लिए तारकोल या कंक्रीट का उपयोग किया जाता है, लेकिन यहां मिट्टी डालकर गड्ढे भरे गए। मौसम साफ रहने पर यह मिट्टी उड़कर वाहन चालकों की आंखों में जाती है, जबकि बारिश में यही मिट्टी सड़क पर फिसलन का कारण बनती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। लोगों ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
गड्ढों में मिट्टी बिछाने का मामला ध्यान में है। इस मामले जांच की जाएगी। गड्ढों को भरने के लिए जल्द तारकोल बिछाई जाएगी। मीत कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएच प्राधिकरण, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed