{"_id":"697f8be2941719f5a808c3f4","slug":"hrtc-bus-with-15-passengers-narrowly-escapes-falling-into-ditch-after-road-caves-in-chamba-news-c-88-1-ssml1004-173531-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क धंसने से 15 यात्रियों समेत खाई में गिरने से बची एचआरटीसी की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क धंसने से 15 यात्रियों समेत खाई में गिरने से बची एचआरटीसी की बस
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Feb 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
चंबा-तीसा मार्ग पर सरेला के पास ढांक के पास फंसी बस।संवाद
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर सरेला के पास रविवार सुबह 7:15 बजे सड़क धंसने से सरकारी बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। सनवाल-पठानकोट रूट की एचआरटीसी की बस में 15 यात्री सवार थे। जैसे ही सड़क का हिस्सा धंसा तो बस का पीछे का टायर उसमें फंस गया और बस खाई की ओर झुकने लगी। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को वहीं रोककर यात्री उतारे।
यात्री मनोज कुमार, प्रेम सिंह, सोभिया राम और अशोक कुमार ने बताया कि जब टायर सड़क में धंस गया तो जोरदार आवाज हुई और हम डर गए। जैसे ही बाहर देखा तो बस खाई की तरफ झुकी हुई थी। अगर ड्राइवर ने समय पर ब्रेक न लगाया होता तो यह बस लगभग 150 फीट गहरी खाई में गिर सकती थी।ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद ट्रैक्टर की मदद से बस को सड़क से बाहर निकाला गया और उसके बाद मार्ग पर यातायात बहाल किया गया। इस दौरान मार्ग एक घंटे तक बाधित रहा।
उधर, लोक निर्माण विभाग, तीसा के कार्यकारी अधिशासी अभियंता जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि सड़क के धंसे हिस्से की शीघ्र मरम्मत करवाई जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि जब तक सड़क की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जाए।
Trending Videos