{"_id":"69b9574881028c42660b841f","slug":"demand-for-running-a-bus-from-hutta-to-saluni-college-chamba-news-c-88-1-ssml1004-177571-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हुट्टा से सलूणी कॉलेज तक बस चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हुट्टा से सलूणी कॉलेज तक बस चलाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
12 पंचायतों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। हुट्टा से सलूणी कॉलेज तक सरकारी बस सेवा न होने से 12 पंचायतों के विद्यार्थियों के अभिभावकों की जेबों पर भारी पड़ रहा है। 25 से 30 किमी के सफर में हर दिन विद्यार्थियों को 30 से 50 रुपये के बजाय 100 से 130 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने एचआरटीसी चंबा के डीडीएम से हुट्टा से सलूणी कॉलेज तक एचआरटीसी बस सेवा शुरू करने की मांग की है।
स्थानीय ग्रामीणों मदन कुमार, अमर सिंह, देसराज, ध्यान सिंह, चतर सिंह, ख्याति राम, चतरो राम, राकेश कुमार ने बताया कि निगम की बस सेवा को लेकर वे कई बार प्रस्ताव पारित कर एचआरटीसी चंबा के आरएम को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। बावजूद इसके अभी तक उनकी मांग पूरी न हो पाना चिंता का सबब बना हुआ है। बस सेवा शुरू होने से ग्राम पंचायत सलूणी, खरोटी, पुखरी, खरल, लिग्गा, सियुला, द्रेकड़ी, सेरी, मांझली, सालवां, मोड़ा और भैंड़ के सैकड़ों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की पंचायतों से रोजाना 25 से 30 किमी का सफर तय कर उनके बच्चे उच्च शिक्षा अर्जित करने के लिए सलूणी कॉलेज पहुंचते हैं लेकिन, सरकारी बस सेवा न होना उनकी चिंताओं को बढ़ा रहा है। निजी बस, टैक्सी या लिफ्ट लेकर रोजाना आवाजाही करना मुश्किलें बढ़ा रहा है। डीडीएम चंबा शुगल सिंह ने बताया कि ग्रामीण पंचायत से प्रस्ताव पारित कर उन्हें सौंपें। इसको निदेशालय भेजा जाएगा। यहां से स्वीकृति मिलने पर बस सेवा को शुरू किया जा सकता है।
Trending Videos