सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC buses break down on the way, causing inconvenience to passengers

Chamba News: एचआरटीसी की बसें रास्ते में खराब, मुसाफिर परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 06:37 AM IST
विज्ञापन
HRTC buses break down on the way, causing inconvenience to passengers
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। जिले में एचआरटीसी की बसें का बीच राह हांफने का क्रम बदस्तूर जारी है। चंबा-तीसा रूट पर इंड नाला के समीप और इंड नाला में निगम की दो बसें बीच राह तकनीकी खराबी के कारण खड़ी हैं। इस कारण रोजाना सफर करने वाले विद्यार्थियों, नौकरीपेशा, दिहाड़ीदार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगाें ने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की है कि विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसों की तकनीकी जांच करने के बाद ही उन्हें रूटों पर भेजा जाए जिससे बीच राह बसों के पहिये थमने से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
Trending Videos

बस में सफर करने वाले लोगों अमित कुमार, कन्हैया राम, राजीव कुमार, बलदेव सिंह, संजीव कुमार, कमलेश कुमार, प्रहलाद, बचन सिंह, मुकेश कुमार ने बताया कि चंबा-तीसा रूट पर इंड नाला के समीप और इंड नाला में एचआरटीसी की बसें खराब हो गई हैं। निगम की बसों में तकनीकी खराबी आ जाने से आए दिन विभिन्न रूटों पर निगम की बसें खराब हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि इंड नाला और इंड नाला के समीप बसें खराब होने की जानकारी मिली है। जल्द बसों की मरम्मत करवाकर रूटों पर बसों को चला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed