सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Drinks flowing just a few steps away from the police outpost.

Chamba News: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर छलक रहे जाम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Drinks flowing just a few steps away from the police outpost.
विज्ञापन
नशेड़ियों ने ऐतिहासिक चौगान को बना दिया नशे का अड्डा

रात को सज रहीं महफिलें, सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के ऐतिहासिक चौगान को नशेड़ियों ने आजकल नशे का अड्डा बना दिया है। रात के अंधेेरे में यहां नशेड़ियों का जमावड़ा आम देखा जा सकता है। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। सिटी पुलिस चौकी के साथ लगते चौगान में रात के अंधेरे में लोग बैठकर शराब पी रहे हैं। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लग रही है। सोमवार को कुछ लोगों ने रात को चौगान में शराब पी और खाली बोतलें और अन्य खाने-पीने का सामान वहीं फेंक दिया। मंगलवार सुबह जब शहर के युवा चौगान में सैर करने पहुंचे तो उन्होंने शराब की खाली बोतलों को देखा और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवाओं मनीष कुमार, कमलेश, अजय कुमार, तातू और रवि कुमार ने जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि चौगान में ऐसी नशीली गतिविधियां करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि शहर का माहौल शांतिप्रिय बना रहे। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस शहर में होने वाली हरेक गतिविधि पर नजर रख रही है। चौगान में जो भी लोग रात के अंधेरे में शराब पीते हुए मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed