सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Government should clear pending dues of pensioners soon: Ashok

पेंशनरों की लंबित देनदारियों को जल्द चुकाए सरकार : अशोक

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Government should clear pending dues of pensioners soon: Ashok
चंबा लोक निर्माण विभाग परि​धि गृह में बैक के दौरान मौजूद भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के पदा​धिका
विज्ञापन
चंबा। राज्य पेंशनर महासंघ मंडल इकाई चंबा की बैठक अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय संपन्न हुई। इस दौरान अशोक कुमार ने बताया कि हिमाचल सरकार की ओर से लंबित देनदारियों और डीए का भुगतान न होने से पेंशनरों में काफी रोष है। लंबित देनदारियों का जल्द भुगतान किया जाए।
Trending Videos

बैठक में एचआरटीसी के पेंशनरों को समय पर पेंशन और चिकित्सा बिलों का भुगतान न होने से हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जेसीसी की बैठक न करवाने को लेकर भी रोष प्रकट किया गया। उन्हाेंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 28 नवंबर 2025 को आश्वस्त किया था कि जेसीसी का गठन होने पर उनकी देनदारियों का भुगतान होगा। बावजूद इसके पेंशनरों को ठेंगा दिखा कर गुमराह किया जा रहा है। इसका निकट भविष्य में सरकार को इसका खामियाजा भुगतान पड़ेगा। पेंशनरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे आंदोलन को उग्र रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के बारे में कड़ा विरोध जताया गया। साथ ही इस स्कीम को रोल बैक करने की मांग उठाई गई। बैठक में मंडल के नए सदस्य नीरज गुप्ता ने सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब हर 15 तारीख को मंडल की बैठक होगी।
बैठक में राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश डॉ. डीके सोनी, जिला अध्यक्ष बजीर सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष बुशहरा राम भंडारी, जिला महामंत्री बुधिया राम, चंबा इकाई के महामंत्री लोकिंदर कुमार शर्मा और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed