सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Teams from Parihar, Electricity Board and Pukhari won.

Chamba News: परिहार, बिजली बोर्ड और पुखरी की टीमें जीतीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Feb 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Teams from Parihar, Electricity Board and Pukhari won.
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। बनीखेत के पधर मैदान में अनिल कुमार (बट्टी) मेमोरियल टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मैच खेले गए। इसमें परिहार इलेवन, बिजली बोर्ड और पुखरी इलेवन की टीमों ने जीत हासिल की।
Trending Videos

पहला मैच परिहार इलेवन और दुनेरा इलेवन के बीच खेला गया। परिहार इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। दुनेरा इलेवन ने निर्धारित ओवरों में 120 रन बनाए। इसमें बॉबी ने सर्वाधिक 25 रन बनाए। परिहार के विक्की ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। इसके बाद परिहार इलेवन ने मात्र छह ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। परिहार के शशि ने 47 रन बनाए, जबकि दुनेरा के बॉबी ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मैच बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग की टीमों के मध्य खेल गया। इसमें जल शक्ति विभाग ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए। इसमें रिशु ने सबसे अधिक 61 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिजली बोर्ड की टीम ने मात्र आठ ओवर में ही दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें रवि ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। जल शक्ति विभाग टीम की ओर से रिशु ने एक विकेट चटकाया।
तीसरा मैच पुखरी इलेवन और पॉलीटेक्निक इलेवन की टीम के बीच खेला गया। इस मैच में पुखरी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 140 रन बनाए। इसमें राहुल टंडन ने 258 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पॉलीटेक्निक कि टीम 71 रन पर ही ऑलआउट हो गई। पुखरी की ओर से विशाल टंडन ने सबसे अधिक तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed