सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jewellery worth Rs 2.5 lakh stolen from house in Banikhet

Chamba News: बनीखेत में घर का ताला तोड़ उड़ाए ढाई लाख के गहने

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Jewellery worth Rs 2.5 lakh stolen from house in Banikhet
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। बनीखेत में घर का ताला तोड़कर शातिरों की ओर से ने ढाई लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कराने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत भारती ठाकुर पत्नी सोहनलाल ठाकुर निवासी मंडला जम्मू-कश्मीर ने ऑनलाइन दर्ज करवाई है। शिकायत में उसने बताया कि वह शादी के बाद अपनी माता के साथ बनीखेत में रहती है। 13 दिसंबर को जब उनकी माता घर पर नहीं थी और वह भी जरूरी कार्य के चलते अपने ससुराल जम्मू-कश्मीर गई थीं। उसी दौरान अज्ञात लोगों ने उनके घर का दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसको पता उन्हें तब चला जब वह इसी माह ससुराल से लौटीं। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि चोरी करने वालों की तलाश करने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। जल्द ही चोरों को बेनकाब किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed