{"_id":"69823183006327d1d00df6a9","slug":"meritorious-students-will-get-redemption-vouchers-worth-rs-16000-after-three-years-chamba-news-r-399-1-sml1005-425045-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मेधावियों विद्यार्थियों को तीन साल के बाद मिलेंगे 16,000 रुपये के रिडेंप्शन वाउचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मेधावियों विद्यार्थियों को तीन साल के बाद मिलेंगे 16,000 रुपये के रिडेंप्शन वाउचर
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के मेधावी छात्रों को सम्मानित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए एक नई और सुरक्षित व्यवस्था लागू की है। जिला चंबा के 435 मेधावी छात्रों को पिछले तीन वर्षों (2022-23, 2023-24, और 2024-25) का लंबित सम्मान अब रिडेंप्शन वाउचर के माध्यम से दिया जाएगा।
सरकार ने इस बार लैपटॉप के बजाय वाउचर देने का निर्णय लिया है। पारदर्शिता बनाए रखने और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए विभाग ने ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) का कड़ा प्रावधान किया है। मेधावी छात्र या उनके अभिभावक द्वारा शोरूम में वाउचर रिडीम करते समय उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसके बिना भुगतान संभव नहीं होगा।
इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सम्मान राशि का लाभ सीधे और सही छात्र तक ही पहुंचे। इस योजना के तहत प्रत्येक मेधावी को 16,000 रुपये का वाउचर दिया जाएगा। इस राशि से छात्र अपनी पसंद की दुकान या शोरूम से अपनी शैक्षणिक आवश्यकता के अनुसार गैजेट या अन्य वस्तुएं खरीद सकेंगे।
गौरतलब है कि साल 2022 के बाद से मेधावी छात्र अपने सम्मान का इंतजार कर रहे थे। हाल ही में मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में जिले के दो मेधावियों को पहले ही सम्मानित किया जा चुका है, और अब शेष छात्रों को जिला स्तर पर लाभान्वित करने की तैयारी है।
चंबा जिले के 435 मेधावी छात्र इस सूची में शामिल हैं। विभाग ने निदेशालय की मांग पर छात्रों के मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। जल्द ही जिला स्तर पर इन वाउचरों का वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
-विकास महाजन, उच्च शिक्षा उपनिदेशक, चंबा
Trending Videos