{"_id":"698230280ddab4acd9023703","slug":"dharam-singh-became-a-charioteer-and-fulfilled-the-dreams-of-the-youth-chamba-news-c-88-1-cmb1003-173704-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सारथी बन धर्म सिंह ने पूरे किए युवाओं के सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सारथी बन धर्म सिंह ने पूरे किए युवाओं के सपने
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
धर्म सिंह ठाकुर।
विज्ञापन
चुराह (चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बघेईगढ़ के गांव कठवाड़ निवासी शारीरिक शिक्षक धर्म सिंह ठाकुर ने ग्रामीण युवाओं को कॅरिअर को नई दिशा दी है। उनके मार्गदर्शन से कई विद्यार्थी राष्ट्रीय प्रतियोगिता पदक जीत चुके हैं तो वहीं उनके प्रशिक्षण से अब तक 50 से अधिक युवा सेना, पुलिस और अन्य सेवाओं में चयनित होकर देश सेवा कर रहे हैं।
वर्ष 2006 में राजकीय माध्यमिक पाठशाला प्रभा में बतौर शारीरिक शिक्षक नियुक्ति हुए धर्म सिंह ठाकुर ने खेलों को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे कॅरिअर निर्माण का माध्यम बनाया। वर्ष 2015 से 2018 तक प्रतिनियुक्ति के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ में सेवाएं दीं। इसके बाद 2018 से 2024 तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल सेवाए दीं। अब वर्ष 2024 से वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरौर में सेवाएं दे रहे हैं।
धर्म सिंह ठाकुर के प्रशिक्षण से सुमित ठाकुर ने वर्ष 2018 में राष्ट्रीय मुक्केबाजी, यशपाल ने 2018 और 2019 में कुश्ती, सुमित ने 2019 में कुश्ती, तनिष्का बराड़ ने 2022 और 2025 में एथलेटिक्स, रजत महाजन ने 2022 में मुक्केबाजी और मनीष ठाकुर ने 2023 में राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में दमखम दिखाया।
वहीं, उनके सिखाए गुर की मदद से जतिन ने 2023 में जूडो और मार्शल आर्ट, सनी कुमार ने 2024 में मुक्केबाजी और मार्शल आर्ट, गोविंद और सुशील कुमार ने 2025 में मुक्केबाजी और नैतिक राणा ने 2025 में कुश्ती की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इसके अलावा उनके शिष्य नैतिक राणा ने वर्ष 2025 में दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर अपने जिले को गौरवान्वित किया, जबकि तनिष्का ने वर्ष 2025 में रांची में आयोजित 10 किलोमीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। खेलों के साथ-साथ धर्म सिंह ठाकुर ने युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती की शारीरिक तैयारी भी करवाई। धर्म सिंह ठाकुर आज चुराह क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन चुके हैं, जिन्होंने खेलों के माध्यम से न केवल करियर के नए रास्ते खोले बल्कि राष्ट्रसेवा की भावना भी प्रबल की।
Trending Videos