सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Medical bills not paid despite assurances from the Chief Minister: Surendra

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ मेडिकल बिलों का भुगतान : सुरेंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Medical bills not paid despite assurances from the Chief Minister: Surendra
चंबा डे केयर सेंटर में बैठक के दौरान मौजूद पेंशनर एसोसिएशन के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक डे केयर सेंटर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान लेख राज ठाकुर ने की। इस दौरान महासचिव सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान लंबे समय से नहीं किया गया है।
Trending Videos

बैठक में प्रधान और अन्य सदस्यों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदेश सरकार के प्रति गहरा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नई अधिसूचना का लाभ नहीं मिल रहा है। इससे प्रदेश के लगभग 35 हजार से अधिक पेंशनर वित्तीय लाभों से वंचित रह रहे हैं। पेंशनरों को ग्रेच्युटी और अन्य लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। डीए की किस्तों में अभी तक कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। बैठक में पेंशनरों ने स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय का भी कड़ा विरोध किया। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि आगामी बजट में पेंशनरों की इन वित्तीय समस्याओं के लिए उचित बजट का प्रावधान किया जाए। मार्च तक उनके सारे देय भत्ते देना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed