सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A fire destroyed property, including cash, in a house that caused an estimated loss of Rs 35 lakh.

Chamba News: घर में आग से नकदी समेत सामान जला, 35 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
A fire destroyed property, including cash, in a house that caused an estimated loss of Rs 35 lakh.
चंबा के कियाणी में आग लगने से जला पंखा।संवाद
विज्ञापन
चंबा। कियाणी पंचायत के निचली कियाणी गांव में सोमवार रात को एक मकान में आग लगने से एक लाख रुपये की नकदी, सोने के गहने और टीवी, अलमारी, सौफा, एलईडी समेत अन्य सामान जल गया। इस दौरान एक कमरा पूरी तरह जल गया, जबकि चार अन्य कमरों, रसोईघर और हॉल को भी नुकसान हुआ है। प्रभावित हंसराज को 35 लाख रुपये के करीब नुकसान होने का अनुमान है।
Trending Videos

प्रभावित हंसराज ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे के करीब वह टीवी देख रहे थे, जबकि उनकी पत्नी, बेटा, बहू, पोता-पोती रसोईघर में आग सेंक रहे थे। अचानक उन्हें कुछ जलने की गंध आने लगी। जब उन्होंने अपने कमरे से बाहर आकर देखा तो निचली मंजिल स्थित कमरे से धुएं का गुबार निकलने लगा। परिवार के सदस्यों ने घर से बाहर निकलकर ग्रामीणों को सूचित किया। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाल्टियों, डिब्बों में पानी लेकर आग बुझाने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन, पुलिस जवानों की टीम ने ग्रामीणों के साथ आग बुझाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास आरंभ कर दिए। मध्यरात्रि तक वह लाचार हो कमरों को जलता देखते रहे। जब तक आग बुझी तब तक उन्हें काफी नुकसान पहुंच चुका था।
कयास लगाए जा रहे हैं कि कमरे में किया गया ऑयल पेंट आग फैलने की वजह रही। नतीजतन अब दो मंजिला मकान के कमरे रहने योग्य नहीं रहे हैं। प्रभावित परिवार ने सोमवार की रात अपने भाई के मकान में काटी।
मकान में आग से नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार पुखरी मोहम्मद अयूब ने प्रभावित को 10 हजार रुपये फौरी राहत दी और अब उनका केस बनाया जा रहा है, जिसे जल्द स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
प्रियांशु खाती, एसडीएम चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed