फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Municipal Council's action against encroachment in the city

Chamba News: शहर में अतिक्रमण पर नगर परिषद की कार्रवाई

Wed, 08 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 Jul 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council's action against encroachment in the city
चंबा शहर में दुकानदारों द्वारा सड़क पर सजाये गये सामान को हटवाती नगर परिषद की टीम।संवाद
चंबा। बढ़ते अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद ने शहर का निरीक्षण किया। नगर परिषद की टीम ने दुकानों के बाहर सजे सामान को हटवाया। दुकानदारों को भविष्य में नियमों का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

नगर परिषद की इस कार्रवाई से बाजार में कुछ समय के लिए हलचल बनी रही। नगर परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा कर सड़कों और पैदल चलने वाले रास्तों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान सजाया हुआ था जिससे राहगीरों ओर वाहनों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने कहा कि शहर को व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना जरूरी है। दुकानदारों को पहले भी कई बार नियमों का पालन करने के लिए कहा जा चुका है। बावजूद इसके कुछ स्थानों पर दुकानों के बाहर सामान रखने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए नगर परिषद की ओर से निरीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed