{"_id":"697f8bc23a4c10f02606f0e7","slug":"ncc-a-certificate-examination-conducted-in-chamba-college-chamba-news-c-88-1-ssml1004-173506-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा कॉलेज में करवाई एनसीसी ए सर्टिफिकेट की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा कॉलेज में करवाई एनसीसी ए सर्टिफिकेट की परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा कॉलेज में एनसीसी सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा कुल 350 अंकों की रही, जिसकी अवधि तीन घंटे रही। बारिश और बर्फबारी के कारण भरमौर, तीसा और दूरदराज क्षेत्रों के विद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स इस परीक्षा में भाग नहीं ले सके। अब इन कैडेट्स के लिए अलग से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) चंबा, जवाहर नवोदय विद्यालय सरोल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुंडला और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चकलू के एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा का संचालन 9 एचपी एनसीसी बटालियन, डलहौजी के आर्मी स्टाफ द्वारा किया गया। इस परिणाम बाद में घोषित किया जाएगा।
इस दौरान जेसीओ सूबेदार जोगिंदर पाल, सूबेदार मोहित कुमार, सीएचएम खुंब बहादुर और हवलदार संतोष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (छात्र) से एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, लेक्चरर (भूगोल) धीरज सिंह ठाकुर ने परीक्षा समिति सदस्य के रूप में और एएनओ लेक्चरर राजेश ठाकुर ने भी सराहनीय सहयोग प्रदान किया। परीक्षा के दौरान कॉलेज प्राचार्य डॉ. राकेश राठौर भी उपस्थित रहे।
Trending Videos