सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   New faces dominated, voters removed the old ones.

Chamba News: नए चेहरों का रहा दबदबा, पुरानों को वोटरों ने हटाया

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
New faces dominated, voters removed the old ones.
चंबा नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद सुराड़ा वार्ड़ की नवनिर्वाचित सदस्य रजनी शर्मा।संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर, हरदासपुरा और हटनाला से नए चेहरों ने जीता चुनाव

हरदासपुरा में रही कांटे की टक्कर, 12 मतों से नीतू सरीन ने मारी बाजी
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य धन्नो देवी, कांग्रेसी अंजु देवी की हार
पंकज सलारिया
चंबा। नगर परिषद चंबा में इस बार नए चेहरों ने दबदबा बनाया है। मतदाताओं ने इस बार पुराने चेहरों को दरकिनार कर दिया है। इनमें सुल्तानपुर, हरदासपुरा और हटनाला से नए चेहरों ने चुनाव जीता है।
सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला हरदासपुरा वार्ड में रहा। यहां पहली बार चुनाव लड़ रहीं नीतू सरीन ने 12 मतों से चार बार की पार्षद रह चुकीं अंजु देवी को हराया। नीतू सरीन की जीत से हरदासपुरा वार्ड से अब अध्यक्ष पद की दावेदारी खत्म हो गई है। वहीं, अन्य वार्डाें से अब नगर परिषद का अध्यक्ष बनने के रास्ते खुल गए है। उम्मीद थी कि अंजु देवी के जीतनेे से नगर परिषद चंबा का अध्यक्ष उन्हें मिल सकता था। वरिष्ठता के आधार पर उन्हें यह ताजपोशी मिल सकती थी। कांटे की टक्कर में 12 मतों से नीतू सरीन ने जीत दर्ज की। गौरतलब है कि हरदासपुरा वार्ड से इस बार चार प्रत्याशी चुनावी समर में कूदे थे। इनमें अंजु देवी, नीतू सरीन, प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य धन्नो देवी सहित ललिता देवी शामिल रहीं। इसमें नीतू सरीन को 466, अंजु देवी 454, धन्नो देवी को 346 और ललिता देवी को 224 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पहले पति, अब पत्नी ने जीता पार्षद
चौगान से तन्वी गोस्वामी की जीत हुई। इससे पहले उनके पति खालिद मिर्जा चुनाव जीते थे। इस वार्ड से पांच उम्मीदवार चुनावों में उतरे थे।
--
लगातार चौथी बार चुनाव जीतीं सीमा
जनसाली वार्ड से लगातार चौथी बार सीमा कश्यप ने चुनाव जीता है। इस बार चुनाव जीतने के बाद नगर परिषद अध्यक्ष के लिए उनकी दावेदारी पक्की मानी जा रही है। इससे पहले वे नगर परिषद चंबा की उपाध्यक्ष भी रही।
--
निशा दूसरी बार जीतीं, सीमा के हाथ से फिसली जीत
सुल्तानपुर वार्ड से दूसरी बार चुनाव लड़ रहीं सीमा कुमारी को हार का सामना करना पड़ा। वहीं, सपड़ी वार्ड से निशा ने दूसरी बार जीत दर्ज की है।
--

चंबा नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद सुराड़ा वार्ड़ की नवनिर्वाचित सदस्य रजनी शर्मा।संवाद

चंबा नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद सुराड़ा वार्ड़ की नवनिर्वाचित सदस्य रजनी शर्मा।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed