{"_id":"6a09f8572c56b4f20a0dd82e","slug":"when-restrictions-were-in-place-the-crowds-turned-out-in-droves-voting-was-lackluster-during-independence-chamba-news-c-88-1-ssml1006-183712-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बंदिशें थीं तो उमड़ा जनसैलाब, आजादी में फीका पड़ा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बंदिशें थीं तो उमड़ा जनसैलाब, आजादी में फीका पड़ा मतदान
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा में नगर परिषद चुनाव में मतगणना के लिए ईवीएम मशीन को लेकर जाते कर्मचारी।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर परिषद चंबा में इस बार 64.58 फीसदी मतदाता ही पहुंचे वोट डालने के लिए
कोरोना काल में साल 2021 में सबसे अधिक 79.7 फीसदी दर्ज हुआ था मतदान
इस बार डलहौजी नगर परिषद के मतदाताओं ने जिले में डाले सबसे अधिक वोट
प्रवीण कुमार
चंबा। साल 2021 में कोरोना काल में हुए नगर निकाय चुनाव में नगर परिषद चंबा मतदान में जिले में अव्वल रही थी। इस बार सबसे पीछे है।
नगर परिषद के 11 वार्डों में साल 2021 में सबसे अधिक 79.7 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार 64.58 फीसदी मतदाता ही वोट डालने के लिए पहुंचे। पिछले चुनावों में परिस्थितियां काफी विपरीत थीं। कोरोना संक्रमण का खतरा था। लोगों को मास्क पहनकर मतदान केंद्रों में प्रवेश दिया जा रहा था। दो गज की दूरी की कड़ाई से पालना करवाई जा रही थी। कई लोग संक्रमण की चपेट में आने के कारण मतदान करने से भी कतरा रहे थे। ऐसे हालातों में यदि 79.7 फीसदी मतदान हो सकता है तो इस बार हालात बिलकुल सामान्य थे, दो गज दूरी सहित मास्क की भी कोई निर्देश नहीं थे। बावजूद इसके इस बार पांच फीसदी मतदाता कम मतदान करने के लिए मतदान केंद्रों में पहुंचे।
इसी तरह की हालत चुवाड़ी नगर पंचायत में भी देखने को मिली। कोरोना काल में हुए मतदान में 73.3 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार यह 66.44 का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। पिछले वर्ष सबसे कम मतदान में शामिल रहने वाली नगर परिषद डलहौजी में इस बार सबसे अधिक मतदान दर्ज हुआ है। पिछले चुनाव में 72.2 फीसदी मतदान हुआ था जबकि इस बार 77.4 मतदान दर्ज किया गया। मतदाताओं ने मतदान करने में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। पिछले बार कोरोना से डरकर डलहौजी के मतदाता चुनाव करने के लिए कम संख्या में घरों से निकले थे लेकिन इस बार उन्होंने अपनी मतदान प्रतिशतता को बढ़ाकर साबित कर दिया कि यहां की जनता भी मतदान करने में किसी से पीछे नहीं रहती। संवाद
--