सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The new generation took responsibility, the enthusiasm of the elders was also not less.

Chamba News: नई पीढ़ी ने ली जिम्मेदारी, बुजुर्गों का जोश भी कम नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
The new generation took responsibility, the enthusiasm of the elders was also not less.
चंबा के जनसाली मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाईन।संवाद
विज्ञापन
पहली बार वोट डालने सुबह ही मतदान करने के लिए केंद्र में पहुंच गए थे मतदाता

बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मताधिकार का प्रयोग कर मजबूत की लोकतंत्र की डोर
--------------------
सुबह की हल्की ठंड और मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारों के बीच लोकतंत्र का उत्सव अपने पूरे रंग में था। एक ओर पहली बार वोट डालते युवाओं की आंखों में जिम्मेदारी का नया एहसास झलक रहा था, दूसरी ओर उम्र की सदी पार कर चुके बुजुर्ग भी उसी जोश से लोकतंत्र की इस डोर को मजबूत कर रहे थे। 107 वर्षीय प्यार सिंह ने जब मतदान केंद्र में कदम रखा तो वहां मौजूद हर नजर मानों एक पल के लिए ठहर गई। यह सिर्फ वोट नहीं था, बल्कि यह अनुभव, विश्वास और पीढ़ियों के जुड़ाव का प्रतीक था।
--
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद के चुनाव को लेकर पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। वे सुबह ही मतदान केंद्रों में पहुंच गए थे। पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद काफी उत्साहित नजर आए। दूसरी ओर, मतदान को लेकर बुजुर्गों का उत्साह भी युवा जोश पर भारी पड़ता नजर आया। 107 साल के प्यार सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके अलावा 98 वर्षीय राम प्यारी बड़याल, 92 वर्षीय कुंदन लाल गुप्ता, नब्बे वर्षीय चमन, 86 वर्षीय महिंद्र कौर और 80 वर्षीय ललिता देवी ने भी लोकतंत्र के यज्ञ में पूर्णाहुति डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इस बार पहली बार मतदान दिया है। मतदान करने से उन्हें जिम्मेदारी का अहसास हुआ। एक मत भी काफी अहम होता है। - देवांग राम कपूर
--
इस साल ही उनका वोट बना है। नगर परिषद चुनावों में पहली बार प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। सभी को मतदान करना चाहिए। - हिमांग
--
पहली बार मतदान कर अच्छा लग रहा है। भविष्य में हर चुनावों में लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका निभाएगी। - गौरी

--चुनावों में एक-एक मत अहम होता है। इस बात का अहसास उन्हें पहली बार मतदान करने के बाद हुआ। हर बार मतदान करूंगी। - दिव्यांशी

--एक लिस्ट में नाम, दूसरी में गायब
वास्तवी कौंडल ने कहा कि वह मतदान करने के लिए केंद्र में पहुंचीं तो देखा उनका नाम एक सूची में था लेकिन चुनाव स्थल पर रखी सूची में नाम गायब था। मतदान करने का मौका न मिलने से निराश हूं।
--

चंबा के जनसाली मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाईन।संवाद

चंबा के जनसाली मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए लगी महिलाओं की लंबी लाईन।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed