सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The key to power is in the hands of an independent candidate in Chamba.

Chamba News: चंबा में आजाद प्रत्याशी के हाथ में सत्ता की चाबी

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 May 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The key to power is in the hands of an independent candidate in Chamba.
डलहौजी नप चंबा में चुनाव जीतने के बाद विजयी प्रत्याशी विकट्री चिंहबनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
चुनाव परिणाम के अंतिम क्षणों तक धुक-धुक करती रहीं सबके दिलों की धड़कनें

डलहौजी में भाजपा के दोनों गुटों ने मिल कर ने फहराया भगवा

नगर पंचायत चुवाड़ी में कांग्रेस समर्थित बनेगी इस बार भी कमेटी
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। नगर निकाय चुनावों में नगर परिषद चंबा के 11 वार्डों में चुनावों के नतीजे नगर पंचायत बनीखेत और डलहौजी के मुकाबले सबसे अधिक रोचक नजर आए।
चुनाव परिणाम के अंतिम क्षणों तक सबके दिलों की धड़कनें धुक-धुक करती रहीं। आखिरकार भारतीय जनता पार्टी समर्थित पांच और कांग्रेस समर्थित पांच प्रत्याशियों के सिर जीत के शहरे बंधे। हटनाला वार्ड से आजाद प्रत्याशी के रूप में चुनावी रण में उतरे प्रत्याशी ने भी जीत से अपना खाता खोला। अब हटनाला वार्ड से जीते आजाद प्रत्याशी पर निर्भर रहेगा कि वह आखिरकार किस दल को अपना समर्थन करता है। यदि आजाद प्रत्याशी कांग्रेस को समर्थन करता है तो नगर परिषद चंबा में पंद्रह साल बाद कांग्रेस का सूखा खत्म होगा और कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष कुर्सी पर विराजमान होगा। वहीं, यदि भाजपा आजाद प्रत्याशी को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहती है तो लगातार 15 साल भाजपा समर्थित प्रत्याशी कुर्सी पर विराजमान होता नजर आएगा। कुल मिलाकर नप चंबा में कांग्रेस के सदर से विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक की साख दांव पर रहेगी। वहीं, नगर परिषद डलहौजी में भाजपा समर्थित दो गुटों के प्रत्याशियों की जीत के बाद अब फिर से भाजपा समर्थित अध्यक्ष होगा। नगर पंचायत चुवाड़ी में कांग्रेस 05 सीटें और भाजपा 2 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है। यह क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के दायरे में आता है। यहां कांग्रेस समर्थित नपं अध्यक्ष पहले की तरह ही विराजमान होना तय है। नगर निकाय चुनावों में नप चंबा के लिए विधायक और उनके समर्थकों का जोश देखते ही बना है। यही वजह है कि कांग्रेस समर्थित सुराड़ा, कसाकड़ा, जुलाहकड़ी वार्ड से नए चेहरों ने अपने धाक छोड़ी है, वहीं चौगान और धड़ोग वार्ड से पुराने प्रत्याशियों ने जीत की दहलीज पार की। नगर परिषद डलहौजी के 9 वार्डों में से वार्ड नंबर चार वार्ड नंबर -04 में मुकाबला टाई पर छूटा। भाजपा समर्थित प्रत्याशी प्रवीण कुमार और अजय नाहर को 185-185 मत मिले। आखिरकार टॉस के जरिये वार्ड नंबर-09 के विजेता की घोषणा प्रवीण कुमार के रूप में हुई। डलहौजी नप में भाजपा का मुकाबला भाजपा से ही होता नजर आया। संवाद
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed