सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The heat of the sun ignited the enthusiasm of voters.

Chamba News: धूप की तपिश में जागा वोटों का जोश

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 17 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The heat of the sun ignited the enthusiasm of voters.
चंबा नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद कसाकड़ा वार्ड़ की नवनिर्वाचित सदस्य कुमारी सपना।संवाद
विज्ञापन
सुबह से लेकर दोपहर तक पसरा रहा सन्नाटा, दोपहर के समय उमड़ पड़ा सैलाब


शहरी निकाय चुनाव में मतदाताओं ने दोपहर बाद बढ़ाए वोट डालने के लिए कदम
शहर के अधिकतर मतदान केंद्रों में दोपहर तक इक्का-दुक्का मतदाता ही आए नजर
--
मतदान केंद्रों पर सुबह खामोशी छाई रही। गिने-चुने मतदाता ही धीरे-धीरे आते और बिना भीड़ के मतदान कर लौट जाते। दोपहर तक हालात लगभग ऐसे ही रहे। इससे प्रत्याशियों की बेचैनी बढ़ती रही। चटकती धूप के बीच जैसे ही दिन आगे बढ़ा, तस्वीर भी पूरी तरह बदल गई। गर्मी के बीच मतदान केंद्रों पर अचानक लोगों की आवाजाही तेज हो गई और कतारें लगने लगीं। जो जगह सुबह खाली थी, वहां रौनक और हलचल का माहौल था। कुछ ही घंटों में सन्नाटा, उत्साहपूर्ण भीड़ में बदल गया।
---------------
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। दिन : रविवार, समय : सुबह 9 बजे, नगर परिषद चंबा में हो रहे चुनाव के मतदान केंद्र, सभी मतदान केंद्रों में इक्का-दुक्का मतदाता ही वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। इनमें बुजुर्ग ज्यादा शामिल हैं। समय 9:15 बजे, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल और उनकी पत्नी वोट डालने के लिए भूरि सिंह संग्रहालय मतदान केंद्र पहुंचे। वोट डालने के बाद अन्य मतदाताओं से अपील कर रहे हैं कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। समय 10 बजे, मतदान केंद्र अखंड चंडी पैलेस में पुलिस जवान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मुस्तैद नजर आए लेकिन भीड़ नहीं दिखी। दो से तीन मतदाता वोट डालने के लिए खड़े हैं। 10:30 बजे मतदान केंद्र कन्या पाठशाला प्रत्याशी मतदाताओं का स्वागत करने के लिए खड़े हैं। एक या दो की संख्या में मतदाता वहां वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। 11 बजे शहर के सबसे बड़े हरदासपुरा वार्ड के मतदान केंद्र के बाहर एक या दो से अधिक मतदाता नजर नहीं आए। सुरक्षा को देखने के लिए डीएसपी बलदेव दत्त टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मतदान केंद्र परिसर में खड़े अनावश्यक लोगों को बाहर जाने के निर्देश दिए। दोपहर 12 बजे तक सभी मतदान केंद्रों में यही हाल देखने को मिला। दोपहर 1 बजे भूरि सिंह मतदान केंद्र में मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। अन्य केंद्रों में भी मतदाताओं की संख्या बढ़ी हुई नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

चंबा नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद कसाकड़ा वार्ड़ की नवनिर्वाचित सदस्य कुमारी सपना।संवाद

चंबा नगर परिषद चुनाव में जीत के बाद कसाकड़ा वार्ड़ की नवनिर्वाचित सदस्य कुमारी सपना।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed