{"_id":"6a09f89d4782710b04036197","slug":"women-queued-up-in-the-sun-at-polling-stations-chamba-news-c-88-1-cmb1002-183671-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: महिला मतदान केंद्रों में धूप में भी लगी रहीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: महिला मतदान केंद्रों में धूप में भी लगी रहीं कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 17 May 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
चंबा में मतदान केंद्र के बाहर कड़कती धूप के बीच छाता लेकर वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुबह सात बजे ही मतदान केंद्रों में रौनक, पांच महिला मतदान केंद्रों में सुबह ही मतदाता पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद चुनाव के दौरान पांच महिला मतदान केंद्रों में सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ देखने को मिली। पुराने कॉलेज के पास दो, कन्या विद्यालय के पास एक और भूरि सिंह संग्रहालय में दो केंद्र स्थापित किए गए थे।
सुबह सात बजे से मतदाता केंद्रों में उत्साह का माहौल था। जैसे-जैसे दिन बढ़ता गया, कुछ केंद्रों में भीड़ थोड़ी कम हुई लेकिन भूरि सिंह संग्रहालय में कतारें इतनी लंबी थीं कि लाइन बाहर तक फैली नजर आई। चौंतड़ा का केंद्र पूरी तरह खुले में था, जहां मतदाता धूप में खड़े होकर मतदान के लिए कतार में लगे थे। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए कोई विशेष सुविधा नहीं थी। परिजन ही उन्हें लाकर मतदान करवा रहे थे। पहली बार वोट डालने वाले मतदाता भी उत्साहित नजर आए।
--
पहली बार लिए वोट डाला। हमारा हर वोट मायने रखता है। धूप में खड़े होना थोड़ा मुश्किल था लेकिन जब वोट डाला तो ऐसा लगा कि मैं अपने शहर और समाज के लिए कुछ कर रहा हूं। - आतिफ मिर्जा
--
इतनी गर्मी में कतार में खड़े रहना आसान नहीं था। यह लोकतंत्र का हिस्सा है। मुझे गर्व है कि मैं अपने उम्मीदवार का समर्थन करने आया हूं। पहली बार वोट डालने पर अच्छा लगा। - वंश आनंद