सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Poets enthralled the literary festival with their creations.

Chamba News: कवियों ने अपनी रचनाओं से पिरोया साहित्य उत्सव

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 15 Mar 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Poets enthralled the literary festival with their creations.
चंबा में चल रहे साहित्य उत्सव में आयोजित कवि सम्मेलन के बाद कवियों को सम्मानित करते हुए डॉ विद्
विज्ञापन
बच्चों के लिए हुई रचनात्मक लेखन कार्यशाला, हिंदी पर भी किया मंथन
Trending Videos

उत्सव के दौरान लोक संस्कृति एवं साहित्य विषय पर हुई पैनल परिचर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। साहित्य उत्सव के तीसरे दिन विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों के लिए रचनात्मक लेखन कार्यशाला, स्थानीय कवि सम्मेलन, चंबा की लोक संस्कृति पर पैनल परिचर्चा और हिंदी के भविष्य पर विचार-विमर्श किया गया।
सुबह 10:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित कार्यशाला में आमंत्रित साहित्यकार भावना शेखर और देवकन्या ठाकुर ने बच्चों को रचनात्मक लेखन की बारीकियों से परिचित कराया। बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक स्थानीय कवि सम्मेलन हुआ। इसका संचालन किरण कुमार वशिष्ठ और युद्धवीर टंडन ने किया। कवि सम्मेलन में विक्रम कौशल, प्रभात राणा, तपेश पुजारी (भटियात), चंचल सरोलू, राकेश ठाकुर, भूपेंद्र सिंह और शाम अजनबी ने कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया। दोपहर 1:30 बजे से 4 बजे तक चंबा की लोक संस्कृति एवं साहित्य विषय पर पैनल परिचर्चा हुई। इसकी अध्यक्षता पद्मश्री विजय शर्मा ने की। संचालन डॉ. विद्यासागर शर्मा ने किया। सत्र के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी भी मौजूद रहे। साहित्य और युवा मन विषय पर वक्तव्य हुए। इसमें पटना से आए शिवनारायण ने हिंदी भाषा की वर्तमान स्थिति और भविष्य की संभावनाओं पर विचार रखे। शाम के समय काव्य राग समापन समारोह के साथ हुआ। इसमें चिन्मयी त्रिपाठी और जोएल की काव्य प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान उपायुक्त मुकेश रेपसवाल और उनकी पत्नी प्रियंका चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed