सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Shanu from Tikrigarh honored for outstanding service in border areas.

Chamba News: टिकरीगढ़ के शानू सीमावर्ती क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 11 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Shanu from Tikrigarh honored for outstanding service in border areas.
बीआरओ अ​धिकारियों के साथ चंबा के चुराह की टिकरीगढ़ पंचायत का वेद प्रकाश राणा।स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
बीआरओ के सर्वोच्च चीफ इंजीनियर अवार्ड से सम्मानित हुए वेद प्रकाश राणा

दुर्गम सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्यों में दिया उल्लेखनीय योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह की पंचायत टिकरीगढ़ निवासी वेद प्रकाश राणा (शानू) ने अपनी मेहनत और उत्कृष्ट कार्यशैली से क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सीमा सड़क संगठन में कार्यरत वेद प्रकाश राणा को संगठन के प्रतिष्ठित और सर्वोच्च सम्मानों में शामिल चीफ इंजीनियर अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें देश के दुर्गम एवं सीमावर्ती क्षेत्रों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने में दिए गए उल्लेखनीय योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए मिला। बीआरओ के मुख्य अभियंता ने सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की। वह करीब छह वर्षों से सीमा सड़क संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, विषम मौसम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सड़क निर्माण परियोजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीमावर्ती इलाकों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को संगठन ने विशेष रूप से सराहा है। स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों तथा क्षेत्र के युवाओं ने उन्हें बधाई दी है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed