सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Solar street lights handed over to Panchayats and educational institutions

Chamba News: पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों को सौंपीं सोलर स्ट्रीट लाइटें

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Solar street lights handed over to Panchayats and educational institutions
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। 540 मेगावाट के चमेरा पावर स्टेशन-प्रथम की प्रबंधन कंपनी एनएचपीसी ने सीएसआर के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों और शैक्षणिक संस्थानों को 21.26 लाख रुपये की 171 सोलर स्ट्रीट लाइटें वितरित की हैं।
Trending Videos

पावर स्टेशन के प्रमुख एसपी राठौर ने बताया कि ग्राम पंचायत ब्रंगाल, नगाली, कंगेड़, समलेउ, मेल, बाथरी और चूहन और अन्य को सोलर स्ट्रीट लाइटें सौंपी हैं। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चनेड़ और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शेरपुर को भी लाइटें प्रदान कीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्वच्छ और हरित ऊर्जा को प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर उन्होंने पंचायत प्रधानों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि विद्युत उत्पादन के साथ चमेरा पावर स्टेशन-प्रथम द्वारा सीएसआर और एसडी योजनाओं के अंतर्गत स्थानीय लोगों के सामाजिक और बुनियादी विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी इस तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed