सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The Chamba-Fatahar route bus was delayed by one and a half hours.

Chamba News: डेढ़ घंटा देरी से चली चंबा-फटाहर रूट की बस

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 29 Mar 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The Chamba-Fatahar route bus was delayed by one and a half hours.
चंबा बस स्टैंड में देरी से चली चंबा- फटार बस के चलते का इंतजार करते यात्री: जागरूक पाठक
विज्ञापन
रात 8:30 बजे चलने का है समय, 35 यात्रियों को करना पड़ा लंबा इंतजार
Trending Videos

यात्रियों को झेलनी पड़ीं परेशानियां, निगम प्रबंधन बोला-मरम्मत में लगा समय
यात्री बोले- अकसर देरी से चलती है इस रूट की बस, लोग होते हैं परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा से फटाहर रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस शनिवार रात को तय समय से लगभग डेढ़ घंटा देरी से चली। बस चलने का समय 8:30 बजे है। यह अपने रूट पर दस बजे के आसपास रवाना हुई।
इससे लगभग 35 यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। उधर, निगम प्रबंधन का कहना है मरम्मत के चलते बस को रूट पर भेजने में देरी हुई है।
दूसरी ओर, यात्रियों ने कहा कि रूटों पर भेजी जाने वाली बसों की जरूरी मरम्मत पहले से कर लेनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि अकसर इस रूट की बस देर से चलती है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों में कमला देवी, सत्या देवी, किशन कुमार, संजय कुमार, तेज सिंह, मनोहर लाल और जाह्नवी ने कहा कि वे रात आठ बजे से बस का इंतजार कर रहे थे। हर बार यही हाल होता है। बस समय पर नहीं चलती। सुरक्षा और सुविधा दोनों प्रभावित होती हैं। निगम को समय पर मरम्मत सुनिश्चित करनी चाहिए। यात्रियों ने एचआरटीसी से मांग की है कि भविष्य में समय पर बस संचालन और आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित की जाए।
उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि लंबा सफर था। आधे रास्ते में यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए बस की मरम्मत करते में अधिक समय लगा। इस कारण इसे रूट पर भेजने में देरी हुई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed