सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The mind was captivated by Naati, Punjabi Gidda, Bhangra and Gorkhali dance.

Chamba News: नाटी, पंजाबी गिद्दा, भंगड़ा व गोरखाली नृत्य से मोहा मन

संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
The mind was captivated by Naati, Punjabi Gidda, Bhangra and Gorkhali dance.
एनसीसी कैंप में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देते कैडेट्स। स्त्रोत : आयोजक
विज्ञापन
एनसीसी शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, कैडेट्स ने बिखेरी प्रतिभा की छटा

संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। एनसीसी के सीएटीसी-237 शिविर में वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इनमें विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों से आए कैडेटों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। हिमाचली नाटी, पांगी और भरमौर की पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ पंजाबी गिद्धा, भंगड़ा और गोरखाली नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। पारंपरिक वेशभूषा और लोक संगीत के माध्यम से कैडेट्स ने देश की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
देशभक्ति गीतों, समूह नृत्यों और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। प्रत्येक प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समरसता और भाईचारे का संदेश भी दिया गया। मुख्य अतिथि कर्नल अजय सहगल ने कैडेट्स की प्रतिभा, अनुशासन और आत्मविश्वास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंप कमांडेंट कर्नल जेएस कौशल ने कहा कि एनसीसी युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करती है। सांस्कृतिक गतिविधियां उनकी प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। इस आयोजन ने शिविर में एकता, अनुशासन और राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed