{"_id":"697f8b3f1bb1a7c18e00d7db","slug":"throwing-posters-of-lord-shri-lakshminath-on-the-streets-and-other-places-is-unfortunate-sabha-chamba-news-c-88-1-ssml1007-173486-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव श्री लक्ष्मीनाथ के पोस्टर सड़कों और अन्य जगह फेंकना दुर्भाग्यपूर्ण : सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव श्री लक्ष्मीनाथ के पोस्टर सड़कों और अन्य जगह फेंकना दुर्भाग्यपूर्ण : सभा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 01 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सनातन धर्म सभा ने आराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ के चित्रों के दुरुपयोग पर चिंता जताई है। सभा के प्रधान सुरेश कश्मीरी ने कहा कि कुछ समय से शहर की सड़कों, नालियों, कूड़ेदानों और अन्य अपवित्र जगहों पर देव श्री लक्ष्मीनाथ सहाय के पोस्टर पड़े हुए मिले हैं। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और आस्था को आहत करने वाली है।
कुछ लोग अपने व्यापार या प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से देवी-देवताओं के चित्रों का प्रयोग पोस्टरों और विज्ञापन सामग्री में कर रहे हैं। यही सामग्री इधर-उधर फेंकी जाती है। इससे देव के चित्र पैरों में आने या अपवित्र स्थानों पर पड़े रहने की स्थिति उत्पन्न होती है। यह न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाता है बल्कि हमारी परंपराओं और श्रद्धा के विरुद्ध भी है।
सभा सभी संबंधित व्यक्तियों, व्यापारियों, प्रकाशकों एवं निर्माताओं से अपील करती है कि प्रचार-प्रसार हेतु देवी-देवताओं के चित्रों का प्रयोग न करें। सभा मंदिरों में सेवा दे रहे पुजारी वर्ग, चौकीदार, रसोई कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारियों से भी आग्रह करती है कि मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पूर्व सिर ढकने की प्राचीन परंपरा का पालन करें। नशे का सेवन मंदिर परिसर और आसपास न होने दें।
Trending Videos