सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   10% discount on Class 11th and 12th books, available at education board centres

Hamirpur (Himachal) News: 11वीं–12वीं की किताबों पर 10% छूट, शिक्षा बोर्ड के केंद्र पर मिलेगी सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 30 Mar 2026 05:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


हमीरपुर। जिला पुस्तक वितरण केंद्र हमीरपुर में ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को पुस्तकों की खरीदारी पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। पुस्तकों की खरीदारी को लेकर जिला पुस्तक वितरण केंद्र प्रभारी ने जिलेभर के निजी और सरकारी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं। स्कूल प्रमुख अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह तक शिक्षा बोर्ड के केंद्र से विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पुस्तकों की खरीदारी कर सकेंगे।
विद्यार्थियों की डिमांड पर इस बार प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं में कला व वाणिज्य संकाय का पाठ्यक्रम हिंदी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में तैयार किया गया हैं ताकि स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों को हिंदी के साथ अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करने में सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व बोर्ड की ओर से जिलेभर में पहली से दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को निशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कर दी गई हैं। अब ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षाओं के विद्यार्थियों को शुल्क के आधार पुस्तकों का आवंटन किया जाएगा। ऐसे में पुस्तकों के आवंटन को लेकर बोर्ड ने स्कूल प्रभारियों को 10 फीसदी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया है ताकि निजी और सरकारी स्कूलों को एक साथ एक स्थान पर पुस्तकें उपलब्ध हो सके। पुस्तकों में प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से तय पाठ्यक्रम प्रकाशित किया गया है।

कोट

जिलेभर के निजी और सरकारी स्कूलों के प्रभारियों को प्रदेश स्कूल बोर्ड के पुस्तक वितरण केंद्र से पुस्तकें खरीदारी करने के निर्देश दिए हैं। पुस्तकों की खरीदारी पर प्रभारियों को 10 फीसदी छूट मिलेगी। केंद्र में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में पुस्तकें उपलब्ध हैं। -विनीत शर्मा, प्रभारी, जिला पुस्तक वितरण केंद्र हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed