सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   36 lakh rupees were donated to the court of Balyogi.

Hamirpur (Himachal) News: बालयोगी के दरबार में चढ़ा 36 लाख रुपये का चढ़ावा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
36 lakh rupees were donated to the court of Balyogi.
चैत्र मास मेलों के दौरान भजन कीर्तन करते हुए बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध पहुंचते हुए श्रद्धा
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ के दर्शन के लिए सोमवार को पहुंचे 25 हजार श्रद्धालु
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बालयोगी के दरबार में बाबाजी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मौसम साफ होने पर लगभग 25 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दर्शन किए। इसके अलावा सोमवार को बालयोगी के दरबार में लगभग 36 लाख रुपये का चढ़ावा चढ़ा।
मंदिर प्रशासन की ओर से सोमवार को की गई चढ़ावे की गणना के अनुसार श्रद्धालुओं ने कुल 36 लाख 69 हजार 942 रुपये नगद चढ़ावा अर्पित किया। इसमें से 24 लाख 88 हजार 571 रुपये दान पात्रों में डाले, जबकि 11 लाख 80 हजार 371 रुपये दान के रूप में मंदिर न्यास को प्राप्त हुए। इसके अलावा बकरों की नीलामी से 3 लाख 68 हजार 500 रुपये की आय भी न्यास प्रशासन को हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने नगद के साथ-साथ सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी अर्पित की। सोमवार को पवित्र गुफा में 4 ग्राम 700 मिलीग्राम सोना और 126 ग्राम 90 मिलीग्राम चांदी चढ़ाई गई। इसके अतिरिक्त इंग्लैंड 250, अमेरिका 87, यूरो 20, कनाडा डॉलर 65, ऑस्ट्रेलिया 50, यूएई 60, न्यूजीलैंड 80, कुवैत एक और सिंगापुर 22 की विदेशी मुद्रा भी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। मंदिर अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि चैत्र मास मेलों के दौरान प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु बाबा जी के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार को करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में पूजा-अर्चना कर शीश नवाया। उन्होंने कहा कि मंदिर न्यास प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। श्रद्धालुओं के लिए बेहतर रहने, खाने और सुरक्षा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि हर भक्त को सुगमता से बाबा जी के दर्शन हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed