सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   5G mobile with a superior quality camera has become the top choice.

Hamirpur (Himachal) News: बेहतर गुणवत्ता के कैमरे वाला 5जी मोबाइल बना पहली पसंद

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 24 Jun 2026 12:22 PM IST
विज्ञापन
5G mobile with a superior quality camera has become the top choice.
हमीरपुर बाजार में स्मार्ट फोन की खरीदारी करते हुए युवा। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले के बाजारों में इन दिनों बेहतर कैमरा, दमदार बैटरी और 5जी कनेक्टिविटी वाले मोबाइल फोन की मांग तेजी से बढ़ रही है। खासकर युवा वर्ग ऐसे स्मार्टफोन को प्राथमिकता दे रहा है, जिनमें उच्च गुणवत्ता वाला कैमरा और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी उपलब्ध हो।

मोबाइल फोन के कारोबारियों के अनुसार 20 से 30 हजार रुपये की कीमत वाले स्मार्टफोन सबसे अधिक बिक रहे हैं। सोशल मीडिया, वीडियो कंटेंट निर्माण और ऑनलाइन गतिविधियों के बढ़ते चलन के कारण ग्राहक अब कैमरा फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 मेगापिक्सल या उससे अधिक क्षमता वाले कैमरों से लैस स्मार्टफोन की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। युवाओं के अलावा नौकरीपेशा लोग भी वीडियो कॉलिंग और ऑनलाइन कार्यों के लिए बेहतर कैमरा वाले फोन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बाजार में 5जी नेटवर्क के विस्तार का असर भी बिक्री पर साफ दिखाई दे रहा है। अधिकांश ग्राहक अब 4जी के बजाय 5जी स्मार्टफोन को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि भविष्य में बेहतर इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इसके साथ ही फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी क्षमता वाले मॉडल भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि विभिन्न कंपनियों की आकर्षक ऑफर और एक्सचेंज योजनाओं से ग्राहकों की रुचि और बढ़ी है। गर्मियों की छुट्टियों और नए शैक्षणिक सत्र के चलते छात्रों में भी स्मार्टफोन खरीदने का उत्साह देखा जा रहा है।
कैमरा और बैटरी बैकअप वर्तमान समय में बहुत ही जरूरी है। स्मार्टफोन में कैमरा अच्छा नहीं होगा तो कोई वीडियो शूट बेहतर नहीं हो सकता है। इसके साथ ही बैटरी बैकअप भी वर्तमान समय की मांग है। - अक्षत शर्मा, युवा
स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप जरूरी है। युवा अधिक समय मोबाइल पर ही व्यतीत करते हैं। अधिकांश काम मोबाइल से ही होता है। ऐसे में यह बहुत जरूरी है कि स्मार्ट फोन का बैकअप और मेमोरी अधिक हो। अभीष डोगरा, युवा

वर्तमान समय में अधिकांश युवक युवतियां कैमरे और बैटरी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। 5जी मोबाइल युवाओं की पसंद बन रहे हैं। इसके अलावा मोबाइल की स्टोरेज भी मुख्य मांग है। -सुमित ठाकुर, दुकानदार हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed