{"_id":"6a3b9aef564776540701bbec","slug":"video-sujanpur-municipal-council-election-cancel-demand-bjp-memorandum-governor-hamirpur-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव रद्द करने की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुजानपुर नगर परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव रद्द करने की मांग, भाजपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:23 PM IST
Link Copied
नगर परिषद सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा की अध्यक्षता में भाजपा समर्थित पार्षदों ने उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर चुनाव प्रक्रिया रद्द करने की मांग उठाई है।
ज्ञापन में भाजपा नेताओं और पार्षदों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में निर्धारित नियमों का पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि चुनाव प्रक्रिया कानूनी प्रावधानों के अनुरूप नहीं हुई, इसलिए इसे निरस्त किया जाना चाहिए।
पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले को कानूनी चुनौती भी दी जाएगी और रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सुजानपुर की ओर से कराए गए चुनाव के खिलाफ हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी।
भाजपा ने राज्यपाल से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष और नियमानुसार दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।