{"_id":"6a3baddc02cf69a1270ead55","slug":"video-vikas-sharma-elected-smc-president-tauni-devi-school-hamirpur-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: विकास शर्मा बने टौणी देवी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: विकास शर्मा बने टौणी देवी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 03:43 PM IST
Link Copied
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) का चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने की।
प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि अभिभावक किसी भी विद्यालय की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी के बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने नव-निर्वाचित समिति से स्कूल के शैक्षणिक स्तर, आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
चुनाव के दौरान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अभिभावकों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। सर्वसम्मति से विकास शर्मा को स्कूल प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। कार्यक्रम में शिक्षक भूपिंदर सिंह सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।