सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   A place has been marked in Rangas for the Neelkanth Mahadev Taxi Union.

Hamirpur (Himachal) News: नीलकंठ महादेव टैक्सी यूनियन के लिए रंगस में स्थान चिह्नित

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 22 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A place has been marked in Rangas for the Neelkanth Mahadev Taxi Union.
नीलकंठ महादेव टैक्सी यूनियन के लिए भूमि चिहिन्त करते विभागीय अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। नीलकंठ महादेव ऑपरेटर यूनियन रंगस के लिए बुधवार को निरीक्षण टीम ने पूर्व संचालित टैक्सी स्टैंड पर स्थल चिह्नित करके टैक्सी चालकों को राहत पहुंचाई। पिछले कई वर्षों से पंजीकृत टैक्सी यूनियन का न तो अपना कोई कार्यालय था और न ही टैक्सी स्टैंड के लिए कोई विशेष स्थान अधिकृत था।
Trending Videos

यूनियन के टैक्सी चालक खैरी और रंगस बाजार में सड़क किनारे अपनी गाड़ियों को पार्क करते थे। वहीं, अब रंगस बाजार में ही इन्हें टैक्सी पार्क करने के लिए जगह चिह्नित की गई है।इसके लिए यूनियन के अध्यक्ष दिनेश राणा की अध्यक्षता में सभी सदस्यों ने प्रशासन को एक मांगपत्र सौंपा था। दिनेश राणा ने कहा कि पूर्व संचालित टैक्सी स्टैंड के साथ ही यूनियन का कार्यालय भी खोल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में जहां पर टैक्सी स्टैंड के लिए स्थल चिह्नित हुआ है, उस जगह पर टैक्सी यूनियन का ही अधिकार बनता है। वहीं, नायब तहसीलदार बलवंत सिंह ने कहा कि एसडीएम नादौन से आदेश मिलते ही बुधवार को संयुक्त निरीक्षण रखा था। इसके लिए पुलिस विभाग और एनएचएआई को भी लिखित रूप से बताया था।
उन्होंने कहा कि पूरे राजस्व रिकॉर्ड की जांच मौके पर कर टैक्सी स्टैंड के लिए विशेष स्थल चिह्नित कर दिया है, ताकि इस क्षेत्र में निजी वाहन पार्क न हो सकें। इस मौके पर ऑफिस कानूनगो सनम धीमान, फील्ड कानूनगो सुरेश कुमार, पटवारी कृष्ण चंद और टैक्सी यूनियन के अधिकतर सदस्य व स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed