{"_id":"69bd9fa032e8ff0e6206b077","slug":"air-force-air-show-to-be-held-in-sujanpur-on-march-25-26-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-187292-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 25-26 मार्च को \nहोगा वायु सेना का एयर शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में 25-26 मार्च को होगा वायु सेना का एयर शो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक अदभुत एयर शो करने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में संभवतः पहली बार होने जा रहे वायु सेना के लड़ाकू विमानों के इस एयर शो की तैयारियों की समीक्षा के लिए उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने शुक्रवार को जिला एवं उपमंडल स्तर, वायु सेना और सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ बैठक की।
उपायुक्त ने कहा कि 25 और 26 मार्च को यह एयर शो सुबह लगभग 10:45 से 11:30 बजे के बीच होगा, जिसमें वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के कुल नौ विमान सुजानपुर के मैदान के ठीक ऊपर आसमान में कई हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे।
यह विमान चंडीगढ़ और आदमपुर के एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरेंगे। उपायुक्त ने जिला एवं उपमंडल स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह वायु सेना तथा सैनिक स्कूल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करें।
एयर शो की कमेंटरी के लिए मैदान में एक विशेष कैबिन भी बनाया जा रहा है, जहां से वायु सेना के अधिकारी एक-एक पल और विमानों के करतबों की जानकारी दर्शकों को देंगे।
बैठक में सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वायु सेना की वरिष्ठ अधिकारी ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने कहा कि सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम एशिया की एकमात्र नौ विमानों वाली एरोबेटिक टीम है और विश्व की चुनिंदा उत्कृष्ट एरोबेटिक टीमों में गिनी जाती है। बैठक में एसपी बलवीर सिंह, एडीसी अभिषेक गर्ग, विंग कमांडर संग्राम लुईट, एसडीएम विकास शुक्ला माैजूद रहे।
Trending Videos