सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Attacking TB through testing and active search

Hamirpur (Himachal) News: जांच और सक्रिय खोज से टीबी पर किया वार

संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 26 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में जांच और सक्रिय खोज से टीबी पर वार किया। इसी का परिणाम है कि छह वर्षों में लक्ष्य के मुकाबले टीबी के अधिक मामले आए हैं। जहां 4850 मामलों की पहचान का लक्ष्य रखा गया था, वहीं वास्तविक संख्या बढ़कर 5163 तक पहुंच गई।
Trending Videos

मामलों में वृद्धि का एक कारण बेहतर जांच और सक्रिय खोज अभियान भी है, जिससे छिपे हुए मरीजों की पहचान संभव हो पाई है। टीबी उन्मूलन अभियान में निक्षय मित्रों की भूमिका भी अहम रही है। अब तक 214 से अधिक निक्षय मित्रों ने 2378 से अधिक पोषण किट मरीजों को वितरित की हैं। इनमें प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्व शामिल होते हैं, जो टीबी मरीजों के उपचार और रिकवरी में मददगार साबित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और इलाज पूरा करें। टीबी एक संक्रामक बैक्टीरियल रोग है जो आमतौर पर खांसी, छींक या बोलने के दौरान हवा में फैलने वाले बैक्टीरिया से फैलता है। भीड़भाड़ वाले इलाकों, वेंटिलेशन की कमी और कुपोषण जैसी स्थितियों में यह तेजी से फैल सकता है।
तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक खांसी रहना, बलगम आना और कुछ मामलों में बलगम से खून आना टीबी का आम संकेत माना जाता है। समय रहते टीबी के लक्षणों की पहचान हो जाए और दवाओं का कोर्स पूरा किया जाए तो इस रोग को आसानी से ठीक किया जा सकता है।

बॉक्स

किस वर्ष कितने मरीज आए

2020 में 820 के लक्ष्य पर 749 टीबी के मामले आए। वहीं, 2021 में 760 के लक्ष्य पर 842, 2022 पर 880 के लक्ष्य पर 811, 2023 में 750 के लक्ष्य पर 942 टीबी के मामले आए। 2024 में 820 के लक्ष्य पर 920, 2025 में 820 के लक्ष्य पर 899 टीबी मरीजों की पहचान हुई।

कोट

हर वर्ष टीबी मरीजों की पहचान का लक्ष्य रखा जाता है। छह वर्षों में 5163 टीबी मरीजों की पहचान हुई। निक्षय मित्र मरीजों को पोषण किट भी वितरित करते हैं। -डॉ. सुनील वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article