{"_id":"69c44062adfe479ead003b92","slug":"bijhari-needs-big-institutions-business-is-not-picking-up-pace-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-187953-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में बड़े संस्थानों की दरकार, कारोबार नहीं पकड़ पा रहा रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी में बड़े संस्थानों की दरकार, कारोबार नहीं पकड़ पा रहा रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
देव गोस्वामी, दुकानदार बिझड़ी
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। मंदी की मार बिझड़ी क्षेत्र के दुकानदारों के चेहरों पर साफ नजर आ रही है। तहसील मुख्यालय वाले इस बाजार में बड़े शैक्षणिक संस्थानों की दरकार है। व्यापारियों को उम्मीद है कि अगर बिझड़ी क्षेत्र में बड़े शैक्षणिक संस्थान खुलें तो कारोबार को रफ्तार मिल सकती है।
दुकानदारों को ऑनलाइन कारोबार की मार भी झेलनी पड़ रही है। वहीं, क्षेत्र में बड़े शैक्षणिक या अन्य संस्थान न होने से कारोबार पर असर पड़ रहा है। बिझड़ी में व्यापार केवल शुभ कार्यों तक सीमित रहता है।
दुकानदारों का कहना है कि बिझड़ी में आवासीय स्कूल या अन्य बड़े शैक्षणिक संस्थान खुलने चाहिएं, जिससे कारोबार को बढ़ावा मिल सके। बिझड़ी में इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज या फिर होटल मैनेजमेंट जैसे संस्थान खोले जाएं, जिससे यहां पर लोगों की आवासीय गतिविधियां बढ़ें। क्षेत्र में केवल एक बीबीएन कॉलेज है, लेकिन यहां पर अन्य बड़े संस्थान खोलने भी जरूरी हैं।
दुकानदारों का कहना है कि बिझड़ी में चाहे सब्जी विक्रेता हो या फिर किराना विक्रेता, सभी दुकानदारों पर मंदी की मार पड़ रही है। दुकानदारों ने ऑनलाइन कारोबार को लेकर भी ठोस रणनीति बनाने की मांग की है। ऑनलाइन कारोबार में जहां दामों में अंतर है, वहीं गुणवत्ता पर सवालिया निशान उठते रहे हैं, जबकि स्थानीय दुकानदारों पर कई पाबंदियां लगाई गई हैं।
-- -
बिझड़ी में बड़े संस्थान न होने के कारण व्यापार पर असर पड़ रहा है। अगर यहां पर बड़े संस्थान खोले जाते हैं, तो स्थानीय दुकानदारों के कारोबार में तेजी आ सकती है। इससे दुकानदारों को राहत मिलेगी। -राजेश कुमार, दुकानदार, बिझड़ी
किराने का काम केवल अधिक शुभ कार्यों में ही होता है। अगर शुभ कार्य बंद हो जाएं तो कारोबार भी प्रभावित होता है। अब ऑनलाइन खरीदारी से दुकानों पर असर पड़ रहा है। ऑनलाइन कारोबार के लिए नियम बनने चाहिएं। -रजनीश कुमार, दुकानदार, बिझड़ी
बिझड़ी में कारोबार को रफ्तार देने के लिए नर्सिंग, होटल मैनेजमेंट जैसे शैक्षणिक संस्थान खोले जाना जरूरी हैं। अगर ऐसे संस्थान खुलते हैं, तो कारोबार में तेजी आएगी और दुकानदारों की आजीविका भी बेहतर हो सकेगी। -देशराज, दुकानदार, बिझड़ी
ऑनलाइन खरीदारी के कारण बाजार में मंदा है। अगर ऑनलाइन कारोबार को लेकर नियम तय होते हैं तो दुकानदारों को लाभ मिलेगा। यहां पर कारोबार केवल स्थानीय लोगाें पर निर्भर है। ऐसे में बड़े संस्थान खोले जाना जरूरी है। -देव गोस्वामी, दुकानदार, बिझड़ी
Trending Videos