{"_id":"69c6e71c40cf9505dd0cd855","slug":"dead-body-of-married-woman-found-hanging-in-the-house-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-188268-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: घर में फंदे से लटका \nमिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के गांव लहड़ा में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान 21 साल की सुजा कुमारी के रूप में हुई है। घटना बीती रात की है। घर में कुछ रिश्तेदार आए थे।
सामान्य रूप से बातें करने के बाद सुजा कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो सास और रिश्तेदार उसे देखने गए तो उन्होंने सुजा का शव फंदे से लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। सुजा के मायके बिहार में हैं। सुजा का पति ऊना में एक कंपनी में नौकरी करता है। सुजा के परिजनों को भी सूचित किया गया है। सुजा अपने पीछे दस माह की नवजात बेटी छोड़ गई।
एसपी बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। संवाद
Trending Videos