{"_id":"6a456e253ecb9473830cf2e9","slug":"decades-of-waiting-come-to-an-end-development-arrivesa-road-to-be-built-at-a-cost-of-ten-lakh-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-199180-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दशकों का इंतजार हुआ खत्म, विकास ने दी दस्तक, दस लाख से बनेगी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दशकों का इंतजार हुआ खत्म, विकास ने दी दस्तक, दस लाख से बनेगी सड़क
Thu, 02 Jul 2026 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
लाडी गांव में सड़क निर्माण कार्य शुरू। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज में ''भूमि दान में दो और सड़क की सुविधा लो'' अभियान के तहत वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित अम्मण पंचायत के लाडी गांव और कैहरवीं पंचायत के परोल गांव अब सड़क मार्ग से जुड़ेंगे।
आजादी के 78 वर्ष बाद सड़क सुविधा मिलने की खुशी में ग्रामीणों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
ग्रामीणों में कै किशोरी लाल, रमेश चंद, बंटी, कश्मीर सिंह, प्यार चंद, संजीव कुमार, प्रोमिला देवी, विद्या देवी, सुमना देवी, आशा देवी, सावित्री देवी और कांता देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि अम्मण पंचायत के लाडी गांव के करीब 14 परिवार वर्षों से सड़क सुविधा से वंचित थे। कई बार मांग उठाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, लेकिन अब सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।
उन्होंने बताया कि सड़क बनने से ग्रामीणों को करीब एक किलोमीटर पैदल चलने से राहत मिलेगी। वहीं, परोल गांव के करीब दो दर्जन परिवारों को भी लाडी गांव से सीधा संपर्क मार्ग मिलेगा। सड़क निर्माण के लिए कुछ लोगों ने अपनी निजी भूमि दान में दी है, जबकि कुछ हिस्सा सरकारी भूमि का है।
विज्ञापन
इससे करीब एक किलोमीटर सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। जेसीबी मशीन से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और इसे एक सप्ताह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
कोट
ग्रामीणों की मांग पर इस सड़क का निर्माण करवाया जा रहा है। जल्द ही लोगों के सहयोग से कार्य पूरा कर लिया जाएगा। -जयपाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, मंडल भोरंज