पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   HRTC buses slowed down en route.

Hamirpur (Himachal) News: रास्ते में थमी एचआरटीसी बसों की रफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 02 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी बसों के बार-बार बीच रास्ते में खराब होने से यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को निगम की दो बसें अलग-अलग स्थानों पर तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गईं, जिससे यात्रियों को काफी देर तक असुविधा का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे हमीरपुर बस अड्डे से सुजानपुर के लिए रवाना हुई निगम की बस भलेठ के पास अचानक खराब हो गई। वहीं, सुबह 10:40 बजे हमीरपुर से अमृतसर के लिए निकली बस नादौन में तकनीकी खराबी के कारण बीच रास्ते में रुक गई।
विज्ञापन

दोनों मामलों में निगम प्रबंधन ने यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए अन्य बसों की व्यवस्था की। स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि निगम की बसें आए दिन बीच रास्ते में खराब हो रही हैं। उनका आरोप है कि बसों की मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकताएं की जा रही हैं, जिसका नतीजा लगातार सामने आ रही खराबियों के रूप में दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने निगम प्रबंधन से बसों की नियमित और गुणवत्तापूर्ण मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है।
कोट
बसों के खराब होने की सूचना मिली थी। यात्रियों को अन्य बसों की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। -राहुल शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article