{"_id":"6a456df010115320630adebf","slug":"new-pipeline-to-be-laid-in-the-city-at-a-cost-of-20-lakh-work-has-begun-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1026-199177-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: शहर में 20 लाख रुपये से बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन, कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: शहर में 20 लाख रुपये से बिछाई जाएगी नई पाइपलाइन, कार्य शुरू
Thu, 02 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम हमीरपुर के तहत पाइप लाइन बिछाने का कार्य करते हुए मजदूर। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जल शक्ति विभाग ने दशकों पुरानी पाइपलाइन के स्थान पर नई पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस कार्य पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। विभाग ने इसे तीन माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
नई पाइपलाइन बिछने से शहर के करीब 300 परिवारों को नियमित और बेहतर पेयजल आपूर्ति मिल सकेगी। पुरानी पाइपलाइन के जर्जर होने और बार-बार खराब होने के कारण लोगों को लंबे समय से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। कई स्थानों पर रिसाव के चलते पानी की बर्बादी भी हो रही थी।
जल शक्ति विभाग द्वारा यह पाइपलाइन मुख्य बाजार से टाउन हॉल तक बिछाई जा रही है। इसकी सप्लाई हीरानगर स्थित या डांग क्वाली के वाटर टैंक से जोड़ी जाएगी, ताकि पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।
विज्ञापन
इस संबंध में विभाग के सहायक अभियंता राकेश वात्स्यायन ने बताया कि पुरानी पाइपलाइन खराब हो चुकी है, इसलिए उसके स्थान पर नई पाइपलाइन डाली जा रही है। कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।