{"_id":"6a456dc7d6cfbe0c1808f332","slug":"paving-the-way-for-the-construction-of-a-new-bus-stand-in-nadaun-work-to-begin-soon-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-199246-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नादौन में नए बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नादौन में नए बस अड्डे के निर्माण का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा काम
Thu, 02 Jul 2026 01:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में प्रस्तावित नए बस अड्डे के निर्माण को लेकर लंबे समय से चली आ रही प्रशासनिक और तकनीकी बाधाएं अब लगभग समाप्त हो गई हैं। आवश्यक स्वीकृतियां मिलने के बाद परियोजना को शीघ्र गति मिलने की संभावना है।
बस अड्डे के विस्तार के लिए लगभग 30 कनाल भूमि प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत वर्तमान बस अड्डे के आसपास स्थित चार भवनों को हटाने की स्वीकृति संबंधित विभागों द्वारा जारी कर दी गई है, जिनमें नगर परिषद कार्यालय, पटवार भवन और कानूनगो कार्यालय परिसर शामिल हैं।
नगर परिषद कार्यालय के पीछे स्थित कृषि विभाग के स्टोर भवन को गिराने की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। इसके साथ ही वन विभाग की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा और इसके बाद निर्माण आरंभ होगा।
विज्ञापन
एसडीएम निशांत शर्मा ने बताया कि सभी आवश्यक स्वीकृतियां मिल चुकी हैं और अब परियोजना के क्रियान्वयन का मार्ग पूरी तरह प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि आदेश जारी होते ही भवनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और नए बस अड्डे के निर्माण से यातायात व्यवस्था में सुधार और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।