{"_id":"69c924734a92e6746c0d7ca2","slug":"deotsidh-resounded-with-the-chants-of-paunahari-20-thousand-devotees-bowed-down-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-188434-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के जयकारों से गूंजा दियोटसिद्ध, 20 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के जयकारों से गूंजा दियोटसिद्ध, 20 हजार श्रद्धालु हुए नतमस्तक
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 30 Mar 2026 06:35 AM IST
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में दर्शनों के बाद प्रसाद लेने के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
देर रात तक मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन करते हुए कतारों में लगे रहे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। देर रात तक श्रद्धालु दर्शनों के लिए कतारों में लगे रहे। भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालुओं ने माथा टेकने के लिए अपनी बारी का इंतजार किया।
सुबह मौसम खराब होने के कारण मंदिर में कम ही श्रद्धालु पहुंचे। दोपहर 12 बजे के बाद मौसम साफ होते ही पंजाब, हरियाणा के साथ-साथ देश-विदेश से श्रद्धालु जत्थों में रोट प्रसाद व झंडा लेकर मंदिर में पहुंचे।
देर रात तक मंदिर परिसर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के जयकारे लगाते हुए दर्शन किए और पवित्र धूने में आहुतियां डालकर सुख समृद्धि की कामना की। दर्शनों के बाद कीर्तन हाल में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या आयोजित कर बाबा बालक नाथ की महिमा का गुणगान किया। रात सात बजे संध्या आरती के दौरान आधे घंटे तक मंदिर में दर्शनों के लिए रोक रही। आरती पूर्ण होने के बाद देर रात तक दर्शनों का दौर जारी रहा। श्रद्धालुओं को रात 10 बजे तक लंगर और रात 12 बजे तक दर्शन करने की सुविधा प्रदान की गई।
कोट
चैत्र मास मेले के चलते मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु मंदिर में माथा टेक रहे हैं। रविवार को मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। न्यास की ओर से सुरक्षा, स्वच्छता और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।- केशव कुमार, मंदिर अधिकारी,बाबा बालक नाथ दियोटसिद्ध
बाक्स:
मंदिर में चढ़ा 39,77,274 रुपये का चढ़ावा
दियोटसिद्ध(हमीरपुर)। बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मास मेले के दौरान श्रद्धालु प्रतिदिन लाखों रुपये का दान कर रहे हैं।रविवार को मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना के अनुसार 26,72,324 रुपये चढ़ावे के रूप में13,04,950 रुपये दान कुल 39,77,274 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। नगद राशि के अलावा श्रद्धालुओं ने मंदिर में सोना-चांदी भी अर्पित किया, जिसमें 5 ग्राम 165 मिलीग्राम सोना और 244 ग्राम 410 मिलीग्राम चांदी रहे। मंदिर में देश-विदेश से भी श्रद्धालुओं ने विदेशी मुद्रा भी चढ़ाई।
Trending Videos