{"_id":"69937d3b72168576d402a1d3","slug":"dirt-spreading-in-kunah-khad-orders-for-re-inspection-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1029-183814-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: कुणाह खड्ड में फैल रही गंदगी, दोबारा निरीक्षण के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: कुणाह खड्ड में फैल रही गंदगी, दोबारा निरीक्षण के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। कस्बा रंगस के पास कुणाह खड्ड में फैल रही गंदगी को लेकर एसडीएम नादौन ने तहसीलदार को पुन: निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं। दोबारा से व्यवस्था जांची जाएगी कि नियमों का पालन हो रहा है या दोबारा खड्ड में ही गंदगी फैलाई जा रही है।
पूर्व में जल शक्ति विभाग के किए सर्वेक्षण में ऐसा पाया गया था कि रंगस खैरी में कुणाह खड्ड पर बने पुल के आसपास फेंका गया कूड़ा कचरा व खुले में शौच जाने से रैल पेयजल परियोजना का पानी दूषित हो रहा था। उसी को लेकर विभाग ने एसडीएम नादौन को लिखित शिकायत कर स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग, स्थानीय ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप की मांग की थी, ताकि कूड़ा-कचरा व खुले में शौच करने व कुणाह खड्ड में कपड़े धोने से पानी में मिलने वाली गंदगी भविष्य में बड़ी बीमारी फैलने का कारण न बने।
इसी शिकायत के आधार पर एसडीएम नादौन ने नायब तहसीलदार कांगू को मौके का निरीक्षण करने के आदेश जारी किए थे। वहीं, नायब तहसीलदार कांगू बलवंत सिंह ने मौके की रिपोर्ट एसडीएम नादौन को प्रेषित कर दी थी। उसी के तहत 14 भू-मालिक जिन्होंने अपनी निजी भूमि पर प्रवासियों को शरण दे रखी है, उनको एसडीएम कार्यालय से नोटिस जारी कर 11 फरवरी को लिखित जवाब देने के आदेश जारी हुए थे।
एसडीएम नादौन निशांत शर्मा ने कहा कि सभी भूमि मालिकों का जवाब कार्यालय को प्राप्त हो गया था। अब पुनः निरीक्षण के तहसीलदार नादौन को आदेश दिए गए हैं, ताकि वास्तविकता का पत्ता चल सके कि व्यवस्था में कोई परिवर्तन हुआ है या नहीं, क्योंकि नायब तहसीलदार कांगू से मिली रिपोर्ट में ऐसा कहा गया था कि प्रवासियों के लिए बने शौचालय का प्रयोग बहुत कम प्रवासियों द्वारा किया जाता है।
Trending Videos