{"_id":"69944784dfb044eee50b0799","slug":"video-farmer-prepares-garden-of-forest-medicinal-plant-khair-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: किसान ने तैयार किया वन औषधीय पौधे खैर का बगीचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: किसान ने तैयार किया वन औषधीय पौधे खैर का बगीचा
उपमंडल नादौन के जोलसप्पड़ क्षेत्र के प्रगतिशील किसान ने वन औषधीय पौधा खैर का बगीचा तैयार किया है। क्षेत्र के 70 वर्षीय किसान केहर सिंह पुत्र मिलखी राम व उनकी पत्नी ने पांच वर्ष पूर्व दस कनाल भूमि में 1000 वन औषधीय पौधे लगाए हैं। उन्होंने कहा कि परंपरा के अनुसार खेतों में सदियों से गेहूं, धान और मक्की आदि बीजने का कार्य किसान करते हैं। लेकिन वर्तमान समय में लावारिस पशु फसलों को तबाह कर रहे हैं। इसी से निराश होकर खेती करने का नया तरीका इजाद कर औषधीय पौधे खैर का एक ब्लॉक स्थापित किया। वन विभाग से खैर की नर्सरी खरीद बरसात के मौसम में एक ब्लॉक लगा दिया। उसके बाद खैर की फलियों से बीज एकठ्ठे किए। सुंदरनगर से पॉलीबैग मंगवाए। नर्सरी तैयार करके बरसात के समय में दूसरा ब्लॉक स्थापित किया। उन्होंने कहा कि पहला ब्लॉक पांच वर्ष पूर्व व दूसरा ब्लॉक तीन वर्ष पूर्व लगाया। वर्तमान समय में बगीचे में तैयार खैर के पेड़ 10 से 12 फीट ऊंचे हो गए हैं। 10 वर्षों बाद एक खैर के पेड़ की कीमत 20 से 25 हजार रुपये तक आराम से मिल जाएगी। किसान केहर सिंह ने कहा कि खैर की खेती का काम सबसे अच्छा है। न जंगली जानवरों से खतरा न आवारा पशुओं से और न ही खाद-पानी की जरूरत पड़ती है। वन विभाग वन परिक्षेत्र नादौन के वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेश शर्मा ने कहा कि खैर एक वन औषधीय पौधा है। इसलिए परिपक्व होने पर किसान के लिए आय का ठोस आधार हो सकता है। इसके रस से निकलने वाला कत्था बाजार में काफी महंगा बिकता है। क्योंकि यह अधिकतर आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने के काम आता है और कई बार इसका उपयोग पान आदि में किया जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।