सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal News Three people were injured in a fire in Bhota Bazaar one was referred to AIIMS

Himachal News: भोटा बाजार में आग लगने से तीन झुलसे, एक एम्स रेफर; सिलिंडर फटने से दुकान को पहुंचा नुकसान

संवाद न्यूज एजेंसी, भोटा (हमीरपुर)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 17 Feb 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला हमीरपुर के भोटा बाजार में दुकान में आग लगने से तीन व्यक्ति झुलस गए। फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिससे आग पर नियंत्रण पाया।  

Himachal News Three people were injured in a fire in Bhota Bazaar one was referred to AIIMS
आग लगने से दुकान में हुआ नुकसान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

स्थानीय बाजार में एक चाय की दुकान में आग लगने से तीन व्यक्ति झुलस गए। इसमें एक व्यक्ति को अधिक गंभीर स्थिति होने से एम्स रेफर कर दिया है। भोटा बाजार में सुबह करीब पांच बजे पुरुषोत्तम चंद पुत्र गोरख राम सुबह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान में आग लगी हुई है। इस दौरान उन्होंने शटर खोलने की कोशिश की लेकिन शटर में अधिक तपिश होने के कारण वह नाकाम रहे। इसी दौरान उनके पड़ोस में किराने की दुकान करने वाले कमलेश कुमार और दूध की सप्लाई करने वाले राकेश कुमार ने शटर खोलने की कोशिश तो इसी दौरान दुकान के अंदर सिलिंडर के फटने का जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से शटर भी फट गया।

Trending Videos




इस हादसे में कमलेश कुमार 70 फीसदी झुलस गया। बताया जा रहा है कि उसके मुंह और टांग में भी चोटें आई हैं, जबकि पुरुषोत्तम चंद और राकेश कुमार भी आग की चपेट में आ गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले गए जहां से कमलेश को एम्स रेफर कर दिया है। सूचना मिलने पर हलका पटवारी ललित मोहन, नायब तहसीलदार जोगिंद्र कुमार, कानूनगो डिंपल रंजन मौके पर पहुंचे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिससे आग पर नियंत्रण पाया। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। व्यापार मंडल ने व्यापारियों के सहयोग से पीड़ित कमलेश कुमार व पुरुषोत्तम चंद को 21-21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। मामले की पुष्टि एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने की है। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed