{"_id":"69944893b55016ab0200fa6c","slug":"video-hamirpur-27-candidates-got-employment-in-the-employment-fair-2026-02-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: रोजगार मेले में 27 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: रोजगार मेले में 27 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में तीन निजी कंपनियों की ओर से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सुबह से ही अभ्यर्थियों का आना शुरू हो गया। शाम तक चले साक्षात्कार प्रक्रिया में 59 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें से 27 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि समय-समय पर विभिन्न कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करती हैं। बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट लिमिटेड में डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 200 पदों को भरने के लिए 23 फरवरी को उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। इन पदों के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकेनिकल और केमिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमाधारक फ्रेशर या वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के पासआउट महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित युवाओं को बीस हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। उन्होंने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।