{"_id":"69937d25a059069547051875","slug":"holi-mela-chaugan-sold-for-rs-2-crore-31-lakh-50-thousand-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-183843-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: होली मेला... दो करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये में बिका चौगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: होली मेला... दो करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये में बिका चौगान
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर होली मेले को लेकर चौगान को लेकर आयोजित बोली में भाग लेते हुए अधिकारी व अन्य । संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। राष्ट्र स्तरीय होली मेले में आखिरकार नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। प्रशासन ने चौगान का एकमुश्त टेंडर लगाकर दो करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये का राजस्व जुटाया है। न्यू राजू टेंट हाउस नाम की फर्म ने यह ठेका लिया है।
प्रशासन ने एक करोड़ 75 लाख रुपये बेस प्राइज तय किया था। बोली में सात बोलीदाताओं ने भागीदारी दिखाई। पहली बार एक ही ठेकेदार को ठेके पर तहबाजारी के रूप में चौगान को लेकर प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें बोली में भाग लेने वालों के लिए टेंडर फॉर्म 20 हजार रुपये का नॉन रिफंडेबल रखा था, जिसमें 20 लाख की एफडीआर बोलीदाता की ओर से मेला कमेटी के नाम जमा करवानी थी।
इस बोली में वही बोलीदाता भाग ले सकता था, जिसका 50 लाख का टर्नओवर हो। इसके अलावा तीन वर्ष का मेले का अनुभव भी औपचारिकताओं में शामिल किया गया था। बोली में नौ बोलीदाताओं ने भाग लिया, जिनमें दो बोलीदाता औपचारिकता की कमी चलते बाहर हो गए।
अंतिम दौर में चौधरी एसोसिएशन मंडी तथा न्यू राजू टेंट हाउस मोहाली के बीच प्रतिस्पर्धा चली, जिसमें अधिकतम बोली न्यू राजू टेंट हाउस मोहाली ने दो करोड़ 31 लाख 50 हजार देकर चौगान में लगने वाली दुकानों की भूमि तहबाजारी के रूप में अपने नाम करवाई।
--
बोली में नौ बोलीदाताओं ने भाग लिया था, जिसमें कुछ बोलीदाता औपचारिकताएं पूरी न करने के कारण बाहर हो गए। सबसे अधिक बोली दो करोड़ 31 लाख 50 हजार रुपये मोहाली के न्यू राजू टेंट हाउस ने लगाई है। उसे यह मैदान आवंटित कर दिया गया है। -विकास शुक्ला, एसडीएम सुजानपुर
Trending Videos