{"_id":"69cec1871642cd2c5e01258d","slug":"increased-tax-is-being-collected-at-the-border-rana-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-188881-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर वसूला जा रहा है बढ़ा हुआ टैक्स : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉर्डर पर वसूला जा रहा है बढ़ा हुआ टैक्स : राणा
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पड़ोसी राज्यों के दबाव में टैक्स वापस लेने की बात कही है, लेकिन वास्तविकता यह है कि हिमाचल बॉर्डर पर भारी वाहनों से बढ़ाया गया टैक्स अभी भी वसूला जा रहा है।
राणा ने इसे लेकर चिंता जताते हुए कहा कि मुख्य सचिव स्तर तक पर जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जनता पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार के करीबी लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
राजेंद्र राणा ने यह भी कहा कि सरकार नियमों को ताक पर रखकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बार-बार एक्सटेंशन दे रही है। विशेष रूप से, शिक्षा विभाग में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को दोबारा नियुक्त करना नियमों के खिलाफ है। संवाद
Trending Videos