{"_id":"6a6516ff75e5cb9e91038f00","slug":"issues-of-public-interest-deliberated-upon-at-the-consumer-protection-organizations-meeting-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-202215-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: उपभोक्ता संरक्षण संगठन की बैठक में जनहित के मुद्दों पर किया मंथन
Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक हमीरपुर में कार्यकारी अध्यक्ष विपिन शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, विपिन शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने जिले से जुड़े कई जनहित के मुद्दों को उठाया।
बैठक में बताया गया कि मक्की की फसल पर फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ रहा है। चिल्ड्रन पार्क में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा वहां कूड़ा-कर्कट फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा शहर में बढ़ रहे लावारिस कुत्तों के आतंक और खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को शीघ्र ठीक करने की मांग भी उठाई गई।
सदस्यों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में दिन के समय एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वहीं, शहर के फुटपाथों पर वाहनों की पार्किंग के कारण पैदल चलने वालों को दिक्कतें होती हैं। इस संबंध में पुलिस विभाग से आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।
विज्ञापन
बैठक में पाहलू पुल से 50 मीटर आगे सड़क किनारे नालियों में मिट्टी भरे होने से पानी सड़क पर बहने, आयुर्वेदिक अस्पताल में लैब तकनीशियन का पद रिक्त होने के कारण जांच सेवाएं प्रभावित होने तथा भोटा में दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जेब्रा क्रॉसिंग बनाने की मांग भी उठाई गई।
इस अवसर पर एसके कौड़ा, युद्धवीर पठानिया, बलवीर पटियाल, केसी गौतम, शंभू राम जसवाल, रोशन लाल पटियाल, हेमराज शर्मा, ओपी नंदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।