{"_id":"6a6597734f140c2ded0b7b18","slug":"video-hamirpur-congress-candle-march-dharmendra-pradhan-resignation-neet-2026-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं और लोकतंत्र की जीत, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं और लोकतंत्र की जीत, कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
Ankesh Dogra
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:43 AM IST
Link Copied
नीट पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार शाम जिला कांग्रेस कमेटी ने हमीरपुर में कैंडल मार्च निकाला। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) विश्राम गृह से शुरू हुआ मार्च गांधी चौक तक पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा युवाओं और लोकतंत्र की जीत है। उन्होंने कहा कि नीट पेपर लीक प्रकरण ने देशभर के युवाओं का भरोसा तोड़ा है और लाखों छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़े किए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से इस मुद्दे पर छात्रों के साथ खड़ी रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती रही है। उनके अनुसार युवाओं के हितों की अनदेखी किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती।
कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि छात्रों के साथ न्याय होना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन भारती, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, सुजानपुर के विधायक रंजीत सिंह, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू सहित कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।